तरबगंज: साकीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
साकीपुर गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फासी लगाकार आत्महत्या कर ली। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है वहीं सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस सनसनीखेज घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट कार्रवाई की जाएगी।