तरबगंज: अज्ञात कारणों से लगी आग से ग्यारह घरों की गृहस्थी स्वाहा, विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने पोंछे अग्निपीड़ितों के आंसू
तरबगंज के रानीपुर कांछी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर ग्यारह लोगों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई।गांव में अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते गांव राकेश, पूरनमासी , छोटू, सुभाष, रामनाथ, राजाराम, राजेश, शेषराम, रमेश, जयराम व बलराम के फूस के घर को गिरफ्त में ले लिया। लोग अपनी आँखों के सामने गृहस्थी को जलते हुए देखने को विवश रहे।