तरबगंज: परसहना बदर बगिया के समीप अनियंत्रित होकर नहर में गिरी तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली
दुर्जनपुर परशुरामपुर मार्ग पर परसहाना बदरबगिया के पास में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर ट्राली दुर्जनपुर की तरफ से परशुरामपुर की तरफ जा रही थी।कि बंदरबगिया के पास तीव्र गति होने के कारण मोड परअनियंत्रित हो कर नहर में पलट गई ।वही चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर फरार हो गया।