इटावा: निवाड़ीकला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाज़ार जा रहे पिता-पुत्र हुए घायल, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Mar 19, 2024 बकेवर इलाके के निवाड़ीकला के पास सोमवार शाम बाज़ार जा रहे बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। मामले में बताया जा रहा है कि बाइक सवार अवनीश खितौरा गांव में ससुराल से निवाड़ीकला मासूम बेटे अंश के साथ सब्जी लेने जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।