इटावा: नगला पीर गांव में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का किया प्रयास, डॉक्टर ने उपचार शुरू कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Mar 18, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला पीर गांव में पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़ा होने पर 32 वर्षीय रेनू पत्नी ओमकार ने,आज देर शाम सोमवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ने पर पति उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया, और नजदीकी थाना सिविल लाइन को मामले की सूचना दी।