खंडवा: इमलीपुरा चर्बी कांड पर फूटा गुस्सा: बजरंग दल का घंटाघर घेराव, कार्रवाई न होने पर नगर बंद की चेतावनी
खंडवा के इमलीपुरा चर्बी मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया, फिर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अवैध बूचड़खानों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।