बहराइच: रूपईडीहा इलाके से अवैध कोडीनयुक्त सीरप सहित 8 नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार - अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया की थाना रूपईडीहा क्षेत्र के रूपईडीहा बाज़ार में औषधि प्रशासन विभाग व थाना रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आयुर्वेदिक स्टोर से 2,349 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप, 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल व अन्य विभिन्न नियंत्रित दवाइयाँ बरामद कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।