परबतसर: परबतसर पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने 17 जुआरियों को पासे पर जुआ खेलते हुए पकड़ा, कब्जे से लाखों रुपए किए बरामद
परबतसर पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने जुआरियो को पासे पर जुआ खेलते हुए पकड़ा। थानाधिकारी प्रमोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 948140 रुपए बरामद किए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रकरण में पुलिस ने कमल,धर्माराम,दीपक कुमार आनंद,विजय,तरुण पटे, सतनारायण चौधरी,राजेंद्, वकार यूनिस विजय कुमार उत्तमचंद इरशाद को गिरफ्तार किया।