तारानगर: गांव बांय के श्योपुर के पास सड़क हादसे में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
तारानगर के गांव बांय के श्योपुर के पास शुक्रवार देर शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय उप जिला अस्पताल तारानगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत बताया।