जालौन (उत्तर प्रदेश): उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के छात्र आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि छात्रों ने गुट बनाकर एक-दूसरे पर हमला किया और जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है।
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में कितने छात्र घायल हुए, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।
.
.
.
.
#Jalaun #JalaunNews #Orai #OraiMedicalCollege #MedicalCollege #MBBSStudents #NursingStudents #StudentFight #ViralVideo #UPNews #UttarPradesh #MedicalCollegeNews #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 22, 2026