झांसी: झाँसी में दिव्यांगों ने काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Dec 3, 2025 विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को बुंदेलखंड दिव्यांग विकास समिति ने शासन-प्रशासन का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर हाथ में काली पट्टी बाँधी। ज्ञापन में दिव्यांगजनों की आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कई माँगे रखी गईं।