सहारनपुर: मंडलायुक्त ने राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जेवी जैन डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
सहारनपुर में प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने रविवार दोपहर 2 बजे जेवी जैन डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।