बदायूं: बदायूं के धौरेरा गांव में गाली-गलौच को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Mar 4, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के धौरेरा गांव में गाली गलौच को लेकर दो पक्ष आमने - सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी - डंडे चलने लगे।जिससे एक पक्ष से 35 वर्षीय सत्यवीर पुत्र गंगा सहाय व दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय अनारकली पत्नी रामदीन व उनका 22 वर्षीय बेटा सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है ।