गुमला: गुमला में हैवानियत: घूमने के बहाने बुलाकर दो युवतियों से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Apr 6, 2026 सदर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पालकोट और सिसई थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह जान बचाकर भागी पीड़िताओं ने रविवार देर रात थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।