कायमगंज: कायमगंज नगर के एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, दुल्हन के जीजा को लगी गोली, हालत गंभीर
कायमगंज नगर के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी बजरंग दल प्रभारी प्रदीप सक्सेना के पुत्र जय सक्सेना का विवाह समारोह देर रात लाला परमानंद के बगीचा मैरिज होम में संपन्न हो रहा था। कार्यक्रम के दौरान जब मुख्य द्वार पर द्वारचार की रस्में अदा की जा रही थीं। तभी वहां से करीब 50 मीटर की दूरी पर जयमाल स्टेज के पास बैठे लोगों के बीच अचानक गोली चल गई।दुल्हन के जीजा को लग गई।