कार से युवती को खींचकर ले जाने का प्रयास, बचाने आए युवक से मारपीट; वीडियो वायरल/शिवपुरी।
जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में पिछोर-चंदेरी मार्ग पर एक युवती को कार से खींचकर ले जाने के प्रयास और उसे बचाने पहुंचे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर युवती को रोकने और युवक के साथ मारपीट करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।जानकारी के मुताबिक, युवती की पहचान गजौरा गांव निवासी चंदा पुत्री वीरन लोधी के रूप में हुई है। चंदा इंदौर में रहकर नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल निवासी लालू बैरा पुत्र अशोक बैरा, निवासी रुद्रनगर थाना सागौर से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हुए और बाद में दोनों ने शादी कर ली।बताया गया है कि चंदा के परिजनों ने इंदौर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों ने कथित तौर पर उसे और उसके पति लालू को गांव गजौरा बुलाय