मड़ियाहू: मडियाहू में श्रावण मास में खुले में मांस बेचने के आरोप में युवक किया गया गिरफ्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक शिकायत सामने आई, जिसमें शकील पुत्र अजीमुल्ला, निवासी भंडारिया टोला, पाही, थाना मड़ियाहूँ द्वारा 23 जुलाई को खुले में मांस बिक्री की बात कही गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मड़ियाहूँ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।