भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के स्थापना दिवस पर कार्यालय उप महानिरीक्षक, अजमेर में कार्यक्रम आयोजित।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अजमेर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्री नारायण टोगस, उप महानिरीक्षक, श्री राजवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती कंचन भाटी, निरीक्षक पुलिस एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी तथा मुख्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता, ईमानदारी, पारदर्शिता तथा निष्पक्ष कार्यशैली बनाए रखने का संकल्प लिया। उपस्थित अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा जनसहभागिता के माध्यम से ही सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने "न रिश्वत देंगे, न रिश्वत लेंगे" का संकल्प दोहराते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
Ajmer, Ajmer | Jul 15, 2026