शिवपुरी नगर: मुरम के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने टोंगरा और सुहारा के ग्रामीणों ने जिला खनिज अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किया प्रदर्शन
शिवपुरी तहसील के टोंगरा और सुहारा के ग्रामीणों ने आज जिला खनिज अधिकारी से गांव में माफियाओं द्वारा किये जा रहे अवैध रूप से मुरम के उत्खनन पर रोक लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पास में खदान की लीज है लेकिन माफिया लीज क्षेत्र से हटकर ग्रामीणों की पट्टे की जमीन पर खुदाई कर खेतों में गड्ढे कर रहे है। जिससे उसके खेत बर्बाद हो गए हैं।