शिवपुरी नगर: सेंट चार्ल्स स्कूल के पास 3 माह पहले करंट से 3 लोग झुलसने के मामले में आरोपी दे रहा राजीनामा करने की धमकी
शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट चार्ल्स स्कूल के पास 3 माह पहले अर्जुन पंडित ने परमिशन की बोलकर रौदा गांव के 3 मजदूरों को खंभे पर चढ़ा दिया था। जिससे तीनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर दर्ज कराई थी। इस मामले में अब आरोपी द्वारा मजदूरों को राजनीमा करने की धमकी दी जा रही है।