भोगांव: भोगांव क्षेत्र में लापता पुत्री की तलाश में भटक रहे पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती लापता हो गई। परिजन ने काफी तलाश किया मगर पता नहीं लग सका। पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि 8 मई की सुबह पुत्री लाइब्रेरी में पढ़ने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। पिता ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने गुमुशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।