भोगांव: भोगांव क्षेत्र में महिला और उसके परिजनों के साथ दबंगों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
क्षेत्र के नगला चुन्नी निवासी पूजा पत्नी अजय कुमार ने रविवार की दोपहर थाने में शिकायत करते हुए बताया कि दबंगों द्वारा शराब पीकर गाली गलौज की गई जिसका पीड़िता ने विरोध किया तो दबंगों द्वारा उसके और परिजनों के साथ मारपीट की गई। मारपीट व धमकाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।