भोगांव: भोगांव थाना क्षेत्र में बारात में डांस करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बीकापुर निवासी विकास राजपूत ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी राजपुरा बिछवां से बरात में थाना क्षेत्र के गांव नगला वन में आया था। वहां गुड्डी देवी की पुत्री की शादी थी। वह बरातियों के साथ द्धाराचार की रस्म में जा रहे थे। बरात में डांस करने को लेकर उसके साथ मारपीट की गई।