भोगांव: भोगांव क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक के मामले में पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
थाना दन्नाहार के गांव गढिया नौनेर के रहने वाले प्रेम सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 29 अप्रैल को पुत्र शिववीर सिंह बाइक से रुई बाजार जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास मैनपुरी की ओर से आ रही पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गया। पुत्र का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। भोगांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।