संगरिया: संगरिया पुलिस ने ₹5000 की ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने वांछित ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार सोमवार शाम 6 बजे हवलदार सुखदेव सिंह ने हनी ट्रैप मामले में वांछित आरोपी वार्ड 21 से नानू राम को गिरफ्तार किया है। हनी ट्रैप के मामले में इस पर 5000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। इस मामले में पूर्व में 3 जनों को गिरफ्तार किया जा चुका है।