खगड़िया: बेलौर गांव में खेत जोतने के दौरान मारपीट, युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज
मोरकाही थाना क्षेत्र के बेलौर गांव में बुधवार को दस बजे खेत जोतने को लेकर मारपीट में एक युवक घायल हो गये। घायल की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के बेलौर गांव निवासी सुरेन्द्र मंडल के पुत्र मिथून कुमार के रुप में किया गया। घायल के परिजन ने बताया कि मेरे खेत में जर्वरन खेत जोत रहा था। जिसको रोकने के लिए गया तो, लाठी से पीटपीट कर घायल कर दिया।