Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ छपरा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दारोगा राय चौक, थाना चौक, नगरपालिका चौक, खनुआ नाला सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात अधिकारियों और पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना, संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना मिलते ही तत्काल वरीय अधिकारियों एवं जिला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ विधिसम्मत और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंसा, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Chapra, Saran | Jul 27, 2026