बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में बुधवार को एमपी उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार संध्या 4 बजे के करीब संघर्ष दिवस मनाया गया। बैठक में विशिष्ट शिक्षक, नियोजित शिक्षक को विद्यालय अध्यापकों को सहायक शिक्षक का दर्जा देने तक संघ द्वारा संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष केडी सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर संघ विधानसभा घेराव करेगा।