जमुई: भरत तिवारी मामले में सांसद ने खुलकर बोलने से किया परहेज, सभी सवालों पर कहा- सेवानिवृत्त जज की निगरानी में जांच जारी
Jamui, Jamui | Jun 24, 2026 भोजपुर में भरत तिवारी की एनकाउंटर पर बुधवार की दोपहर 1:00 बजे मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद अरुण भारती ने कहा कि यह पूरी तरह जांच का विषय है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग तरह की खबरें और दावे सामने आ रहे हैं, इसलिए सच्चाई का पता निष्पक्ष जांच के बाद ही चल सकेगा।