बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला कटरा में गंगा वाटिका के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला कटरा में गंगा वाटिका के समीप सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात 12 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार संतोष पासवान उम्र 35 वर्ष तथा उसका छोटा भाई सर्वेश उम्र 28 वर्ष निवासी हाफिजपुर हरकरण कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहा संतोष को मृत घोषित कर दिया गया।