सदर: मृतक व्यापारी मनीष सिंह की पत्नी का वीडियो आया सामने, उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की
फूलपुर के घमहापुर में बीते दिनों व्यापारी मनीष सिंह की मामूली विवाद में पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आरोपियों की कार्रवाई के लिए लगातार मांग की जा रही है। पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है तथा सोमवार रात मुठभेड़ में 50000 इनामियां दो बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार किया गया था।