नाथनगर: तीन दिन से बंद इंदिरा कॉलोनी की पानी टंकी, पानी के लिए त्राहिमाम, पंपकर्मी और नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी #jansamasya
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 10 स्थित इंदिरा कॉलोनी की पानी टंकी पिछले तीन दिनों से बंद है, जिससे पानी की भारी किल्लत हो गई है। पानी की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने मंगलवार को करीब 12 बजे एकजुट होकर पंपकर्मी, मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 18 लाख लीटर क्षमता वाली इस पानी टंकी से तीन वार्डो में जलापूर्ति की जाती है।