गायघाट: मैठी टॉल प्लाजा पर नशे में घायल युवक अचेत मिला, सीएचसी में इलाज जारी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा पर एक युवक शुक्रवार शाम करीब 4 बजे में नशे की हालत में अचेतावस्था में घायल मिला। जिसे एनएचएआई के एंबुलेस से इलाज हेतु गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का पहचान मधुबनी जिले झंझारपुर इलाके का निवासी उम्र लगभग 32 वर्षीय चंदन कुमार बताया गया है।