जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बीते एक दिन पूर्व मंगलवार को ससुराल वालों की पिटाई से बहू के पैर टूट जाने का आरोप महिला के मायके पक्ष के द्वारा लगाया गया था। जिसके बाद महिला का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया था। मामले में ससुराल वालों ने अब बहू के ऊपर गंभीर आरोप लगाए और मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।