बैराड़: बैराड़ क्षेत्र के टोडा में पुराने झगड़े को लेकर 2 लोगों ने एक शख्स के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
खबर बैराड थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले टोडा की है। जहा पुरानी लड़ाई-झगड़े को लेकर 2 लोगो ने एक शख्स के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत फरियादी ने थाना पहुँचकर की है। जहा पुलिस ने फरियादी नरेश की शिकायत पर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।जिसकी जानकारी थाने से बुधवार शाम 7 बजे प्राप्त हुई है।