शिवपुरी नगर: शिवपुरी एसपी ऑफिस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: मां ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाया, बेटी बोली- पति और मायके वालों से खतरा
शिवपुरी के एसपी ऑफिस में एक पारिवारिक विवाद अब हाई-वोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गया है, जहाँ मां और बेटी आमने-सामने आ गई हैं। सईसपुरा की रहने वाली भगवती बाथम ने बीते कल पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर हवाई पट्टी निवासी अमजद खान और उसकी पत्नी सिमरन पर गंभीर आरोप लगाए थे। मां का दावा था कि इस दंपत्ति ने उनकी शादीशुदा बेटी पर आरोप लगाए थे।