नवाबगंज: बाराबंकी में पटाखा साइलेंसरों पर चला बुलडोजर, यातायात पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
बाराबंकी में यातायात पुलिस ने तेज आवाज और पटाखा फोड़ने वाले मॉडिफाइड बाइक साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल तिराहे पर पुलिस ने वाहनों से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले साइलेंसरों को उतरवाकर सड़क पर रखा और उन पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पटाखा साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया।