ग्राम जरैला में हो रहे कटान को लेकर मुख्यमंत्री से बांध निर्माण की मांग
ग्राम जरैला में लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर भाजपा नेता सत्यम सिंह कनौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात/पत्राचार कर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बांध निर्माण की मांग की।
उन्होंने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि कटान प्रभावित क्षेत्र का शीघ्र निरीक्षण कराकर आवश्यक सुरक्षात्मक एवं स्थायी कार्य कराए जाएं, ताकि ग्रामीणों की भूमि और जनजीवन को सुरक्षित किया जा सके।
ग्रामीणों की सुरक्षा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है।
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026