बांका: समाहरणालय में DM ने सात निश्चय-3 के तहत लोगों की समस्याएँ सुनीं, किया समाधान
Banka, Banka | Apr 13, 2026 बांका में बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और जवाबदेह बनाने की दिशा में पहल की गई । सोमवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई ।