सुपौल: राशन वितरण में विवाद, डीलर को क्लीन चिट मिलने पर उपभोक्ता ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार
Supaul, Supaul | May 5, 2026 सुपौल जिले के कारियो पंचायत में जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। उपभोक्ता सुरेंद्र नारायण पाठक ने स्थानीय डीलर सियाराम कामत पर गंभीर आरोप लगाते हुए 14 मार्च 2026 को एसडीएम सुपौल को आवेदन देकर शिकायत की थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह का राशन नहीं दिया गया।