भगवानपुर: पीएचसी में 'साक्षी' पोर्टल पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए 'साक्षी' पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्रों का डिजिटल मूल्यांकन किया जाएगा।