सदर: मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अयोध्या पहुंचे जापान के राजदूत ने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन पूजन किया
Sadar, Faizabad | Jul 5, 2025
अयोध्या। जापान के राजदूत शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अपने परिवार सहित शनिवार सुबह 11:00 बजे धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां हनुमानगढ़ी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला और राजाराम के दर्शन किए।