कोरबा: जमीन विवाद में बेटे ने मां की लाठी से की हत्या, पिता को किया घायल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Korba, Korba | Jun 27, 2026 जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चीतापाली में शुक्रवार की रात करीब दस बजे एक दिव्यांग बेटे ने अपनी ही मां की लाठी मारकर हत्या कर दी और पिता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।