जगाधरी: पार्टी कार्यकर्ता को धक्का देने का वीडियो वायरल होने पर प्रत्याशी ने कार्यकर्ता से की मुलाकात
मंगलवार की शाम 5:30 बजे कार्यकर्ता से मिलने के लिए आम आदमी प्रत्याशी उनके घर पर पहुंचे और उसने वायरल हो रहे इस वीडियो की निंदा करते हुए इसमें चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की भी मांग की है। उसने कहा कि हर व्यक्ति की आजादी है वह किसी भी पार्टी का झंडा उठा सकता है। मगर विपक्ष इस समय उनकी हो रही जीत से बौखलाया हुआ है।