पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा के बाहर सदन के गेट पर भाकपा माले के विधायकों ने हाथों में जंजीर लगाकर किया प्रदर्शन
आज से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है।ऐसे में बिहार विधानसभा परिसर में विपक्षी नेता खूब प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे भाकपा माले के सभी विधायकों ने सदन के गेट पर हाथों में जंजीर लगाकर प्रदर्शन किया।इन विधायकों का कहना था कि अमेरिका द्वारा प्रवासी भारतीयों को जिस तरह से जंजीर लगाकर भारत भेजा गया उसे लेकर वह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं