पटना ग्रामीण: भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर सीएम नीतीश कुमार ने समाधि स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि
देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डॉ राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल पहुंचे जहां डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।