चेहल्लुम विवाद:
ग्राम पंचायत कठर्रा गऊघाट में चेहल्लुम के दौरान हुए विवाद और उसके बाद गरमाई सियासी व कानूनी रस्साकशी में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में ग्राम प्रधान पति सरताज अली उर्फ गुड्डू को हाईकोर्ट से बड़ी जीत मिली है ये जानकारी
ग्राम प्रधान पति सरताज अली गुड्डू ने एक प्रेस वार्ता कर हाईकोर्ट के इस फैसले की जानकारी दी और अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय के इस निर्णय से चेहल्लुम विवाद से जुड़े मामलों में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है, जिससे विरोधियों के दावों की पोल खुल गई है। इस कानूनी फैसले के बाद गऊघाट के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।....