नवादा: नवादा में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Nawada, Nawada | Jul 9, 2026 नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में गंगाजल आपूर्ति योजना, हर घर नल-जल, सड़क चौड़ीकरण, आरओबी निर्माण, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 200 बेड सदर अस्पताल तथा चापाकल मरम्मत कार्य की प्रगति पर चर्चा हुई।