सागर नगर: जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, समय के बाद आवेदन न लेने पर लोगों ने जताई नाराज़गी
मंगलवार को बड़ी संख्या में आवेदक अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे लोगों की संख्या अधिक होने से काफी लंबी लाइन लगी हुई थी लेकिन निर्धारित समय 1:00 बजते ही आवेदन देने और जमा करने वाले काउंटर के कर्मचारी उठकर चले गए जिस पर लाइन में लगे लोग नाराज होते दिखे और उनकी कर्मचारियों से काफी बहस भी हुई।