सागर नगर: आरटीओ कार्यालय के सामने ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर घायल
आरटीओ कार्यालय के सामने सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल भतीजे को भोपाल ले जाते समय रास्ते में जान चली गई। गुड़ा निवासी पप्पू अहिरवार अपने चाचा नारायण अहिरवार के साथ धर्माश्री क्षेत्र में मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।